{"_id":"66001461262699540d05a28d","slug":"uncle-and-nephew-died-road-accident-in-ballia-were-going-work-labourers-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, जा रहे थे मजदूरी करने; हादसे से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, जा रहे थे मजदूरी करने; हादसे से मचा कोहराम
Sun, 24 Mar 2024 05:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 05:24 PM IST
सार
Ballia News: दोनों राजमिस्त्री और ठेकेदारी का काम करते थे। जैसे ही दोनों पुलिया के पास पहुंचे कि बलिया की तरफ जा रसे ट्रक के चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजा थे। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया-वाराणसी मुख्य मार्ग (एनएच- 31) पर रविवार की दोपहर चितबड़ागांव पुलिया के पास बाइक और ट्रक की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया। परिजनों को सूचित करते हुए शवोंका पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
चितबड़ागांव कस्बे के वार्ड नंबर नौ गोखले नगर निवासी हीरा गोंड (55) पुत्र स्व. रामदेव गोंड और ओमप्रकाश गोंड (35) पुत्र स्व. लाली गोंड रविवार दोपहर बलिया से बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। दोनों राजमिस्त्री और ठेकेदारी का काम करते थे। जैसे ही दोनों पुलिया के पास पहुंचे कि बलिया की तरफ जा रसे ट्रक के चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजा थे।
विज्ञापन
सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। साथ ही शवों का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन