फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ude Abir and Gulal, a procession with music

Ballia News: उड़े अबीर और गुलाल, गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस

Sun, 05 Feb 2023 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ude Abir and Gulal, a procession with music
बलिया। संत रविदास की जयंती जनपद में रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विविध कार्यक्रम का आयोजन हुए। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गाजे-बाजे के साथ जुलूस भी निकाले गए। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

नगर के सतनी सराय स्थित मंदिर परिसर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अनुयायियों ने हवन-पूजन करने के बाद नगर में जुलूस निकालकर भ्रमण किया।जुलूस मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सतीशचंद्र कालेज चौराहा, मालगोदाम, रेलवे स्टेशन, चौक, सिनेमा रोड होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत गायकों ने संगीत के माध्यम से संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। मंदिर के प्रबंधक व सपा बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, अनिल राय, वंशीधर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, महफूज आलम, अजय कुमार, कृष्णा भारती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा।संत शिरोमणि रविदास जयंती पर जगह-जगह पूजा समिति के लोगों ने संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। विधायक उमाशंकर सिंह ने विभिन्न समितियों में पहुंचकर संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया। मन चंगा तो कठौती में गंगा जैसे आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि संत रविदास आजीवन छुआ-छूत, आडंबरवाद के खिलाफ थे। बस्तौरा में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में संत रविदास की जयंती मनाई गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने उपस्थित बच्चों को संत रविदास की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया।

फेफना: पकड़ी हैदर चक गांव में बाल नवयुवक मंगल दल रविदास कमेटी द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हैदरचक गांव स्थित रविदास मंदिर से प्रारंभ होकर पकड़ी गांव की विभिन्न कस्बा से होते हुए पुन: रविदास मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा का नेतृत्व पकड़ी काली धाम मंदिर के पुजारी राम भजन भगत ने की। अध्यक्ष निर्मल निराला, प्रशांत गौतम, दरोगा, भोला, मनोज, विशाल, नागेंद्र, गोलू, गोल्डन कुमार, सनी कुमार, रविंदर, अनिल गौतम, अरविंद गौतम, तेजा, दयानंद राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed