फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two youths from Ballia got success in UPSC

Ballia News: बलिया के दो युवाओं को मिली यूपीएससी में सफलता

Tue, 22 Apr 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two youths from Ballia got success in UPSC
बलिया। मंगलवार को घोषित यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 के नतीजों में एक ओर जिले की बेटी शक्ति दूबे ने टॉप किया है तो वहीं, जिले रामपुर दीघार निवासी अनिंद्य पांडेय ने 271वां और पंदह गांव निवासी आकाश कुमार राय ने 339 रैंक हासिल कर जनपदवासियों को गौरवान्वित किया है। रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर दीघार निवासी अनिंद्य पांडेय के पिता कमलेश कुमार पांडेय सेवानिवृत्त एडीएम हैं। अनिंद्य की शिक्षा प्रयागराज से शुरू हुई। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई डीपीएस कॉलेज प्रयागराज से की। स्नातक की डिग्री इवनिंग क्रिश्चियन कॉलेज से लेने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की और इग्नू से परास्नातक किया। उन्होंने बताया कि यह सफलता सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन अध्ययन का परिणाम है। अनिंद्य ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनकी मां गृहिणी हैं। परिवार में दो बहने हैं, बड़ी बहन काजल विवाहित है, जबकि छोटी बहन मोहिनी परास्नातक के बाद सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है। अनिंद्य की सफलता पर रामपुर दीघार में खुशी का माहौल है। चाचा राजेश पाण्डेय, चाची ज्योति पाण्डेय, प्रधान विजेंद्र पांडेय समेत अन्य ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

उधर, सिविल सेवा परीक्षा में जिले के पंदह निवासी मुन्ना राय के पुत्र आकाश कुमार राय ने 339 रैंक हासिल कर गौरवान्वित कर किया है। आकाश के सफल होने की सूचना जैसे ही गांव के लोगों को हुई सभी खुशी से झूम उठे। आकाश राय की शिक्षा दीक्षा झारखंड से ही हुई है। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी वह दिल्ली रहकर कर रहा था। उनके पिता बीते पांच दशकों से झारखंड के झरिया में रहा कर व्यवसाय करते हैं। जबकि मां गृहिणी हैं। आकाश के बड़े पिता जय प्रकाश राय गांव पर ही रहते हैं। बताया कि आकाश शुरू से मेधावी रहा है। हमलोगों को उससे काफी उम्मीद थी। उसने देश की सबसे बड़ी परीक्षा में स्थान प्राप्त कर अपने गांव और जनपद का नाम रोशन कर किया है। बताया कि करीब 8 साल पहले मुन्ना राय की लड़की की शादी गांव से हुई थी उसी दौरान सभी लोग यहां आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed