फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two teenagers from their aunt's house drowned in the Ganga while bathing

Ballia News: बुआ के घर के आए दो किशोर नहाते समय गंगा में डूबे

Wed, 14 May 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers from their aunt's house drowned in the Ganga while bathing
लालगंज। विवाह में शामिल होने बुआ के घर के आए दो किशोर नहाते समय गंगा में डूब गए। सूचना पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्राम पंचायत के सेमरिया डेरा पुरवा में धरीक्षण यादव के घर मंगलवार को बरात आनी है। इसमें भाग लेने के लिए बैरिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती दलजीत टोला जय प्रकाश नगर निवासी प्रियांशु कुमार यादव (16) पुत्र कृष्णा यादव और उसके चचेरे भाई डब्लू यादव (15) पुत्र संतोष यादव आए थे। मंगलवार शाम करीब चार बजे गंगा नदी में स्नान करने गए। नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना पर थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, चौकी प्रभारी अश्विनी मिश्र पहुंचे और जानकारी हासिल की। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि किशोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed