फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two sisters died after toilet wall collapsed in Ballia

बलिया में दो बहनों की मौत: शौचालय की दीवार गिरने से मलबे में दबीं, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गईं सांसें

Sat, 20 Jan 2024 05:31 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 20 Jan 2024 05:31 PM IST
सार

हादसा बैरिया थाना क्षेत्र के उदईछपरा गांव में हुआ। घटना उस समय हुई जब बच्चियां दीवार के पास खेल रही थीं। अचानक दीवार गिरने से मलबे में दबकर दोनों घायल हो गईं। अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two sisters died after toilet wall collapsed in Ballia
घटनास्थल पर जुटी भीड़ व बच्चियों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालपुर के उदईछपरा गांव में शनिवार को शौचालय की दीवार गिरने से हादसा हो गया। हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


दीवार अचानक से गिरी। इसके मलबे में दबने से दोनों बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन दोनों को चिकत्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पूरे मोहल्ले में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उदई छपरा निवासी राजनाथ यादव के पुराने शौचालय की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिससे दीवार के पास खेल रही दो सगी बहनें 13 वर्षीय अंशु व 11 वर्षीय तनु पुत्री धुरेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर जब तक अस्पताल पहुंचते रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने दोनों बालिकाओं के शव को पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed