फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two principal suspended prevented teachers salaries

दो प्रधानाचार्य निलंबित शिक्षकों का रोका वेतन

Wed, 24 Aug 2016 12:15 AM IST
balia
balia Updated Wed, 24 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two principal suspended prevented teachers salaries
Teacher
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने मंगलवार को जहां दो प्रधानाध्यापकों को सस्पेंड कर दिया, जबकि निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर आठ शिक्षक-शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया। जबकि वहीं शिक्षकों से बीईओ के माध्यम से स्पष्टीकरण भ्ी मांगा है। बीएसए ने चेतावनी दी कि  शिक्षक-शिक्षिकाएं बगैर सूचना विद्यालय न छोड़े।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि अधिकारियों के आदेश की अवहेलना तथा विभागीय कार्यो में असहयोग व दायित्वों के प्रति उदासीन जैसे विभिन्न मामलों में दोषी पाये जाने पर शिक्षा क्षेत्र नवानगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय डूहा बिहरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज मणि त्रिपाठी को सस्पेंड किया गया है। नवानगर ब्लाक के ही प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर के प्रधानाध्यापक लल्लन मिश्र को भी निलंबित कर दिया है। इन पर भी अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने व दायित्वों के प्रति उदासीन होने के अलावा अन्य दोष पर कार्रवाई हुई है। उक्त दोनों प्रकरण की जांच बीईओ दुबहर सुनील पटेल को सौंपी गयी है, जो एक माह में तथ्यपरक जांच रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे।
विज्ञापन


दुबहर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सहोदरा की शिक्षिका सोनी दूबे व सुजाता मिश्रा बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित मिली। इसके अलावा बीईओ सुनील कुमार की जांच में चिलकहर के प्रावि हथौड़ी की शिक्षिका कृष्णा देवी, बीईओ हेमंत मिश्र की जांच में प्रावि पहाड़पुर की शिक्षिका मंजू देवी व प्रावि टेकारी की शिक्षिका शकुन्तला देवी, डीसी ओमप्रकाश सिंह की जांच में पंदह ब्लाक के प्रावि बिच्छी बोझ के शिक्षक उदय नारायण वर्मा व प्राथमिक विद्यालय गौरी के शिक्षक सुरेश तिवारी तथा डीसी सत्येन्द्र राय की जांच में प्राथमिक विद्यालय लेदुही के शिक्षक संजीव कुमार सिंह अनुपस्थित मिले थे। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। जबकि वहीं इन शिक्षकों से बीईओ के माध्यम से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed