{"_id":"5762e0ed4f1c1b481e11c3ee","slug":"two-people-died-from-being-electrocuted","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से दो लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट लगने से दो लोगों की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियर क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर करेंट लगने से एक अधेड़ और एक अबोध बालक की मौत हो गई। बच्चा खेलते हुए पंखे के नजदीक चला गया था, जिसकी चपेट में आ गया। मनियर थाना क्षेत्र के सरवार ककरघट्टी निवासी अन्नत प्रजापति (55) मनियर बस स्टैंड पर स्थित ट्रांसफार्मर से लगे खंभे के सपोर्ट तार के नजदीक नल पर पानी पीने गए थे।
इस दौरान तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने उन्हें पीएचसी मनियर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया। उधर, मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी जितेंद्र यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र रोहित यादव मां के साथ नावट नंबर एक निवासी योगेंद्र यादव के यहां ननिहाल आया था। खेलते समय टेबल पर रखे पंखे के तार से छू गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घरवाले उसे पीएचसी मनियर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया।