फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two out of six youth died due to drowning in the pond

बलिया के सुरहाताल में सेलिब्रेट करने गए छह युवक डूबे, दो की मौत, सेल्फी लेते समय हुआ हादसा

Mon, 22 Feb 2021 12:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 22 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two out of six youth died due to drowning in the pond
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बलिया जिले की बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैरिटार स्थित सुरहाताल में संडे सेलिब्रेट करने गए छह युवकों सहित डेंगी (छोटी नाव) पलट गई। जिसमें दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं चार युवकों को पास मौजूद मछुआरों ने किसी तरह से बचा लिया। उधर, मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सुरहाताल में रविवार के दिन मैरिटार निवासी दीपक गुप्ता, अमित गुप्ता, अंकित गुप्ता, रिशु गुप्ता, पलटू गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता डेंगी से भ्रमण कर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान डेंगी असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें सभी युवक पानी में डूबने लगे जिसमें दीपक गुप्ता और अमित गुप्ता गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।
विज्ञापन


डूब रहे अन्य युवकों ने हल्ला मचाते हुए बचाने की गुहार की। शोरगुल सुन आसपास मौजूद मछुआरों ने काफी प्रयास कर युवकों को पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने दीपक व अमित की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया,  जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत का सूचना मिलने पर युवकों के घर कोहराम मच गया तथा पूरा  गांव गमगीन  माहौल में तब्दील हो गया।

स्वजातीय सम्मेलन में गए थे निषाद समाज के लोग
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरिटार गांव में रविवार को निषाद समाज के लोगों की सभा थी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजय निषाद, सांसद गोरखपुर पहुंचे थे। यहां स्वजातीय बंधु सम्मेलन का आयोजन था। उधर, गांव के ही छह युवक उनकी डेंगी लेकर सुरहाताल में संडे सेलिब्रेट करने पहुंचे, जहां सेल्फी लेते हुए डेंगी पलट गई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चार युवकों को पास के लोगों ने बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed