{"_id":"67e05902e27e3e35fd082af7","slug":"two-major-roads-will-be-constructed-with-rs-168-crore-ballia-news-c-190-1-bal1002-136100-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 168 करोड़ से बनेंगी दो प्रमुख सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 168 करोड़ से बनेंगी दो प्रमुख सड़कें
विज्ञापन
बलिया। जिले की दो प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। दोनों प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण में 168 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसमें से 48 कराेड़ शासन से जारी कर दिए गए हैं।
शासन ने रसड़ा तिराहीपुर मार्ग गाजीपुर बार्डर लखनेश्वरडीह से बैजलपुर, प्रधानपुर, टीकादेवरी, गौरा, गोविंद शाह मंदिर, पांडेयपुर, संवरा, गोपालपुर, बर्रेबोझ, सलेमपुर, डिहवां होते हुए नगरा-सिंकंदरपुर मार्ग तक कार्य कराया जाएगा। इस सड़क की लंबाई लगभग 48 किमी है। शासन से सड़क के लिए 108.30 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। कार्य प्रारंभ करने के लिए 37.91 करोड़ की धनराशि अवमुक्त भी किया है।
इसी क्रम में शासन ने एक अन्य प्रमुख सड़क को भी चौड़़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की स्वीक़ृति प्रदान की है। पकवाइनार-चंद्रवार-राधोपुर मार्ग से परसिया, खड़सरा, सुल्तानीपुर, बछई पुर, सुल्तानपुर होते हुए बांसडीह बलिया घोसी मार्ग तक कार्य होगा। इसकी लंबाई 22.500 किमी है। सड़क के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण में 53.03 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से 10.36 करोड़ अवमुक्त हो गया है। सड़क सात मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -
वर्जन-- -
दो प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इसके लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरा करते हुए जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। बरसात के पहले दोनों सड़कों का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। -कमला कांत, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड।

वर्जन