Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two lakh people may remain in the dark even on Diwali; underground cable catches fire again

Ballia News: दिवाली पर भी अंधेरे में रह सकते हैं दो लाख लोग, फिर जला अंडरग्राउंड केबल

Mon, 02 Nov 2026 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two lakh people may remain in the dark even on Diwali; underground cable catches fire again
बैरिया। दिवाली के त्योहार पर भी सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन और दलछपरा हाल्ट के बीच बसे 25 गांवों के करीब दो लाख लोगों को अंधेरे में रहना पड़ सकता है। रेलवे ट्रैक के नीचे से गुजरा अंडरग्राउंड विद्युत केबल एक बार फिर जल जाने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बिजली संकट का असर अब आम जनजीवन पर पड़ने लगा है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र की आटा चक्कियां बंद हैं, वहीं पानी की टंकियों से जलापूर्ति भी ठप हो गई है। दूसरी ओर, बिजली के अभाव में कोल्ड स्टोरेज में रखा आलू भी खराब होने लगा है। ऐसे में दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार से ठीक पहले बिजली गुल होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं और छात्र नेताओं ने रेल एवं विद्युत विभाग को चेतावनी दी है कि दिवाली से पहले अंडरग्राउंड केबल नहीं बदला गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार केबल जलने से पूरे इलाके को बिजली संकट झेलना पड़ रहा है लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड-चार के अधिशासी अभियंता ब्रजेश कुमार ने बताया कि रेलवे से अनुमति लेने के लिए पहले 10 लाख 51 हजार रुपये रेलवे के खाते में जमा कराए गए थे। इसके बाद रेलवे से दोबारा आदेश मिलने पर पांच लाख रुपये और जमा कराकर बैंक एग्रीमेंट तैयार कराया गया है।

सहायक अभियंता हंसराज यादव एग्रीमेंट की प्रति लेकर डीआरएम कार्यालय जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से केबल बदलने की अनुमति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। अंडरग्राउंड केबल बदलने में महज आधे घंटे का समय लगेगा। इसके बाद तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed