{"_id":"6198f9c2ee395055e61f7292","slug":"two-killed-two-injured-in-road-accident-ballia-news-vns623544930","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शनिवार को जनपद में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में किशोर सहित दो की मौत हो गयी। जबकि दो युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पहली घटना रसड़ा-बलिया मार्ग के अमहर चट्टी के समीप की है, जहां दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार संजय राजभर 28 पुत्र सुभाष राजभर निवासी सवन थाना गड़वार की मौत हो गई। मृतक बाइक द्वारा रसड़ा से घर जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जबकि दूसरी घटना फेफना थाना क्षेत्र के पियरिया यादव बस्ती के सामने बलिया-रसड़ा मार्ग की है, जहां कार की टक्कर से कृतन चौहान 16 पुत्र जगबली निवासी सिहांचवर खुर्द पियरियां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तम्मू चौहान 18 पुत्र जितेंद्र चौहान निवासी सिहांचवर खुर्द पियरियां घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक व घायल दोनों शादी में कहीं जा रहे थे। इसी बीच ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में कार दोनों को टक्कर मारते हुए निकल गयी। उधर, सोनौली- बलिया राजमार्ग पर शनिवार की अपराह्न हल्दीरामपुर के पास कार- टेंपो की टक्कर में टेंपो सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल उभांव थाना क्षेत्र के एकसार ग्राम निवासी राधाकिशुन (44) है।