फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two killed in accident, 12 injured

हादसों में दो की मौत, 12 लोग घायल

Sun, 05 Jun 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 05 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
  अगल-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। पहली घटना में नगरा-रसड़ा मार्ग स्थित सिसवार गांव के समीप रविवार की दोपहर एक पिकअप चालक ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में साइकल सवार को टक्कर मार दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई और10 लोग  घायल हो गए।
विज्ञापन


 
 रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कुरेम गांव की झंकार पार्टी नगरा थाना क्षेत्र के भूटकुआं गांव में शादी समारोह में जा रहे थे। नगरा थाना क्षेत्र के सिसवार गांव के समीप पिकअप के सामने अचानक बाइक सवार आ गया। जिसे बचाने में पिकअप ने आग चल रहे एक साइकल सवार को चपेट में ले लिया। इसके बाद पिकअप तेज गति होने के कारण असंतुलित होकर गड्ढे में जाकर पलट गया। जिसमें साइकल सवार कोवताली क्षेत्र के खरुआव गांव निवासी हरि प्रसाद (65), नीबू कबीरपुर निवासी सोनू (17) पुत्र शिवगोविंद, कुरेम खजुहां निवासी मन्नू (20), मुकेश कुमार (28), शैलेंद्र (12) पुत्र अशोक कुमार, सुनिल कुमार (32) तथा भीमपुरा थाना क्षेत्र के भुजैनी गांव निवासी चंदा (30) पत्नी अमर, उड़ीसा प्रांत के थाना रघुनाथुपर क्षेत्र के पदमुपुर निवासी सोनिका (20) पुत्री दीपांकर, फरूखाबाद जिले के करीमगंज थाना क्षेत्र के जहानगंज निवासी राजेश सिंह (32), रूबी (28) पत्नी राजकुमार एवं उसका पति राजकुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। इजाल के दौरान सोनू की मौत हो गई।
विज्ञापन



उधर, मनियर-बड़ागांव मार्ग पर इंटर कालेज के पीछे शनिवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सरवर ककरघट्टी निवासी संतोष तुरहा (20) पुत्र दशरथ तुरहा अपने खेत से बाइक से घर आ रहा था। वहीं रामपुर दक्षिण निवासी नेसार (25) पुत्र रोजाबीन तथा नगरा थाना क्षेत्र के जमीन परकरा निवासी सेराज (20) पुत्र मोहर्रम दोनों एक बाइक पर सवार होकर मनियर स्थित अपनी-अपनी दूकानें बंद कर रामपुर घर जा रहे थे। मनियर बड़ागांव मार्ग के इंटर कालेज के पीछे दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। जिससे तीनों घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



संतोष की हालत नाजुक होने के कारण वाराणसी ले जाते समय करीमुद्दीनपुर में रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर, मनियर बस स्टैंड पर हरिजन बस्ती निवासी चंदन राम (30) को मारुति वाले ने टक्कर मार दिया। जिससे उनका पैर फैक्चर हो गया। उनको भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed