फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two hours will not work Swasthekrmi

दो घंटे तक काम नहीं करेंगे स्वास्थ्यकर्मी

Mon, 13 Jul 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 13 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two hours will not work Swasthekrmi
संयुक्त राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपद के चिकित्सा कर्मियों ने अपनी 11 सूत्री मांगपत्र के समर्थन में दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। जिला अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो कार्य ठप कर देंगे। जनपद में किसी अस्पताल में आपातकालीन सेवा भी नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर बैठक में वक्ताओं ने बताया कि प्रांतीय संघ के आह्वान के अनुपालन में आठ से 12 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन एवं सांकेतिक हड़ताल किया गया। आगे की रणनीति के मुताबिक 13 से 19 जुलाई तक दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


जबकि 22 जुलाई को महानिदेशक स्वास्थ्य भवन का घेराव प्रदेश के हजारों स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा किया जाएगा। यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो 27 जुलाई से समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसमें आकस्मिक सेवा और पोस्टमार्टम सेवा भी शामिल रहेगा। इस मौके पर संयोजक मंडल के सदस्य के रूप में डा. अरुण कुमार सिंह, संजीव कुमार चौबे, किरन सिंह, आरबी यादव, एसके ओझा, रणधीर सिंह, रूपेश श्रीवास्तव, ब्रजेश सिंह, मनोज कुमार को नामित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed