फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two-hour traffic jam in Raniganj market.

Ballia News: रानीगंज बाजार में लगा दो घंटे जाम

Sat, 18 Jul 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two-hour traffic jam in Raniganj market.
बैरिया माझी मार्ग पर लगा वाहनों का जाम।वी​डियाे ग्रैब
बैरिया। एनएच-31बैरिया-मांझी से सुरेमनपुर तक जाने वाले मार्ग पर रानीगंज बाजार में शुक्रवार को दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस के न होने से जाम बढ़ता चला गया। दस बजे के बाद ही वाहन रेंगते हुए नजर आने लगे। वाहनों के आगे-पीछे होने पर भी बाइक सवार व ई-रिक्शा आगे आ जा रहे थे, जिससे जाम की समस्या बढ़ती गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण और ई रिक्शों के कारण जाम लगता है। इसके बाद ई-रिक्शा, ठेला, खुमचा व फुटपाथ पर दुकानदारों का अलग से कब्जा रहता है। ईओ नगर पंचायत बैरिया नौशाद अहमद ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का कार्य समय-समय पर किया जाता है। दुकानदार दोबारा अतिक्रमण कर ले रहे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर जल्द ही अतिक्रमण हटाकर यातायात सुगम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed