फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   two girls attemt Suicide in ballia aunt jumped in GangA with niece AFTER HAND tied with scarf in niece died

आत्मघाती कदमः बलिया में दुपट्टे से हाथ बांध भतीजी के साथ गंगा में कूदी बुआ, भतीजी की मौत

Mon, 02 Aug 2021 02:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Aug 2021 02:52 PM IST
सार

ऊफनती गंगा में डूब रही लड़कियों को बचाने के लिए पुल के ऊपर से लोगों ने रस्सी फेंकी। एक लड़की ने रस्सी पकड़ ली, जिसे बचा लिया गया। दूसरी नहीं पकड़ पाई और डूब गई। मछुआरों ने काफी मशक्कत के बाद उसे भी निकाला। 

विज्ञापन
two girls attemt Suicide in ballia aunt jumped in GangA with niece AFTER HAND tied with  scarf in  niece died
बुआ को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले में बिहार और यूपी को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु पर सोमवार को एक ही उम्र की दो लड़कियों ने दुपट्टे से एक-दूसरे का हाथ बांध कर पुल से उफनती गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद भरौली और बक्सर दोनों तरफ लोगों की गंगा पुल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रस्सी फेंक कर किसी तरह दोनों लड़कियों को निकाला गया। बक्सर पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरी लड़की का इलाज चल रहा है। बाद में पता चला कि दोनों आपस में बुआ-भतीजी हैं।

विज्ञापन

 
भरौली और बक्सर के बीच स्थित वीर कुंवर सिंह सेतु पर सोमवार सुबह 11.30 बजे एक ही उम्र की दो लड़कियां पहुंचीं। दोनों पुल के बीच में पहुंची और दुपट्टे से अपने हाथ बांध लिए। इसके बाद दोनों ने पुल से सीधे गंगा में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को ऐसा करते देख शोर मचाना शुरू कर दिया। पुल पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


ऊफनती गंगा में डूब रही लड़कियों को बचाने के लिए पुल के ऊपर से लोगों ने रस्सी फेंकी। एक लड़की ने रस्सी पकड़ ली, जिसे बचा लिया गया। दूसरी नहीं पकड़ पाई और डूब गई। मछुआरों ने काफी मशक्कत के बाद उसे भी निकाला। दोनों को तत्काल बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक की मौत हो गई। बचाई गई लड़की ने अपना नाम प्रीति कुमारी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काश! मैं भी मर गई होती

प्रीति इटाढ़ी थाने के सांथ गांव निवासी भागीरथी सिंह की बेटी है। यह भी बताया कि उसके साथ गंगा में छलांग लगाने वाली लड़की कोई और नहीं, बल्कि उसके चचेरे भाई पिंटू कुमार की बेटी संजना कुमारी थी। काफी कुरेदने के बाद भी प्रीति ने यह नहीं बताया कि उन दोनों ने ऐसा आत्मघाती क्यों उठाया? जब उसे यह पता चला कि संजना की मौत हो चुकी है, तो उसने भी खुद के जिंदा रहने पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि काश! मैं भी मर गई होती।

बहन की शादी के लिए मिठाई लाने जा रहे युवक की हादसे में मौत

फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा पानी टंकी मोड़ के पास सोमवार की सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए मिठाई लाने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed