फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two days ago, doctor uprooted teeth, patient died on third day

दो दिन पहले चिकित्सक ने उखाड़ा दांत तीसरे दिन हुई मरीज की मौत

Sat, 26 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two days ago, doctor uprooted teeth, patient died on third day
नगरा। स्थानीय बाजार स्थित एक क्लीनिक में दो दिन पूर्व चिकित्सक ने एक महिला का दांत उखाड़ दिया और तीसरे दिन उसकी की मौत हो गई। महिला के पति ने चिकित्सक को दोषी मानते हुए पुलिस के आला अफसरों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामले को लेकर एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा किए गए ट्वीट पर पुलिस जांच में जुट गई है। पकड़ी थाना क्षेत्र के एकइल निवासी राजेश शर्मा ने अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ व एसपी बलिया के साथ थानाध्यक्ष नगरा को शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरी पत्नी सीमा शर्मा (38) 17 दिसंबर को नगरा बाजार स्थित एक क्लीनिक पर दांत दिखाने के लिए गई थी। चिकित्सक ने पत्नी का दांत उखाड़ने के बाद दवा देकर घर भेज दिया। कुछ देर बाद तबियत बिगड़ने लगी तो पत्नी को लेकर रात में ही उसी डाक्टर के पास पहुंचा। डाक्टर ने तीन इंजेक्शन लगाने के बाद घर जाने के लिए कह दिया। घर आने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। 18 दिसंबर को सुबह फिर क्लीनिक पहुंचा तो डाक्टर ने मऊ ले जाने का सलाह दी। मऊ के डाक्टर ने स्थिति गंभीर देख इलाज से इनकार कर दिया। इसके बाद आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गया। वहां भी चिकित्सक ने जवाब दे दिया। पत्नी को लेकर घर आ रहा था कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पीड़ित ने नगरा बाजार स्थित क्लीनिक के चिकित्सक पर आरोप लगाया है कि डॉक्टर के गलत उपचार से पत्नी की मौत हो गई। इधर सामाजिक कार्यकर्ता ने पीड़ित की तहरीर एडीजी वाराणसी को ट्वीट कर दिया। एडीजी के निर्देश पर पकड़ी पुलिस पीड़ित के घर जाकर पूछताछ की। वहीं नगरा थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने पीड़ित को बुलाकर मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है। चिकित्सक दोषी पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed