फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two children drowned while bathing in the Ganges

गंगा में स्नान करते समय दो बालक डूबे

Thu, 16 Jun 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 16 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two children drowned while bathing in the Ganges
river - फोटो : Amar Ujala
हल्दी थाना क्षेत्र के गंगा नदी के पचरूखिया घाट पर गुरुवार सुबह दस बजे स्नान करते समय दो बालक गहरे पानी में डूब गए। काफी मशक्कत के बाद एक का शव मल्लाहों ने निकाला। दूसरे को निकालने के लिए महाजाल डलवाया गया है।
विज्ञापन


रेवती थाना क्षेत्र के दिघार गांव निवासी नारायन वर्मा का पुत्र सोनू (6) तथा पड़ोसी बृज राम के घर अपने ननिहाल में आया फेफना थाना क्षेत्र के इकवारी गांव निवासी रामाश्रय राम का पुत्र अजीत (8) गंगा में स्नान के लिए गए थे। इसी बीच सोनू और अजीत गहरे पानी में चले गए। कुछ दूरी पर अपने नावों को लेकर  मल्लाह खड़े थे, जिन्होंने डूबते हुए दोनों किशोरों को देख लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने नदी में छलांग लगाई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मल्लाहों की एक घंटे की मशक्कत के बाद सोनू का शव बाहर आ सका। अजीत का पता नहीं चला।  सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर रामानुज सिंह आैर एसओ ने महाजाल डलवाकर अजीत के शव को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक पता नहीं लग सका था। सोनू के शव को देखकर परिवारवालों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed