फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two CHCs will be equipped with fire extinguishers

अग्निशमन यंत्रों से लैस होगी दो सीएचसी

Thu, 31 Mar 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two CHCs will be equipped with fire extinguishers
बलिया। जनपद के बसंतपुर और फेफना में दो सीएचसी का संचालन हाल ही में शुरू हुआ है। दोनों का उपयोग फिलहाल कोविड अस्पतालों को रूप में किया जा रहा है। दोनों ही सीचएसी को अग्निशमन यंत्रों से लैस किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 49 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। पहली किस्त में छह लाख रुपये जारी करते हुए श्रम विकास सहकारी समिति लिमिटेड को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले के कई पीएचसी को अपग्रेड कर इन्हें सीएचसी का दर्जा दिया गया है। इनका काम भी पूरा हो चुका है। इसमें बसंतपुर और फेफना में बनी सीएचसी की संचालन कोविड अस्पतालों के रूप में किया गया है। कोरोना काल से ही फेफना एल-1 और बसंतपुर सीएचसी एलटू अस्पताल के रूप में कार्य कर रहे हैं। बड़े संस्थानों के साथ ही अस्पतालों में भीषण आग जैसा हादसे की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कवायद शुरू की है। अस्पताल में अगजनी की स्थिति से निपटने के लिए अलार्म सिस्टम लगाया जाएगा, ताकि अलार्म बजने के साथ ही आग बुझाने के प्रबंध कार्य करना शुरू कर दें। शासन ने प्रदेश के कुल 40 नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अग्निशमन का प्रबंध करने के लिए 9.76 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें जनपद की भी दो सीएचसी बसंतपुर और फेफना भी शामिल हैं। प्रति सीएचसी 24.40 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके लिए श्रम विकास सहकारी समिति लिमिटेड को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। कार्य शुरू करने के लिए प्रति सीएचसी तीन-तीन लाख रुपये की धनराशि भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed