फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   two brothers beat TTE asking for ticket in train police engaged investigation

Ballia: टिकट मांगने पर मनबढ़ भाइयों ने TTE को पीटा, जान बचाने के लिए किया ये काम, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 24 Mar 2024 09:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 09:14 PM IST
सार

Ballia News: टीटीई के मारपीट मामले में पुलिस अलर्ट हो गई है। पीड़ित टीटीई का कहना है कि अभिषेक का सगा भाई विवेक है। वहीं, दूसरी ओर तहरीर के आधार पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
two brothers beat TTE asking for ticket in train police engaged investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलिया में छपरा-से वाराणसी जा रही 14017 अप सद्भावना एक्सप्रेस में टिकट चेक कर रहे टीटीई की पिटाई दो भाइयों ने कर दी। चेनपुलिंग कर टीटीई जान बचाकर किसी तरह बोगी से भागा। टीटी ने जीआरपी बलिया को दोनों भाईयों के खिलाफ मारपीट व जान से मार देने की धमकी की तहरीर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही विभाग में खलबली मच गई। जीआरपी मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


रेलवे के सिनियर टीटीई बक्सर (बिहार) के अशोक नगर निवासी बिहारी प्रसाद ने जीआरपी को दी तहरीर में बताया कि रक्सौल से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली 14017 अप सद्भावना एक्सप्रेस में छपरा से वाराणसी तक ड्यूटी थी। कोच संख्या एसी के बी-6 उनकी ड्यूटी थी। जब वह कोच में पहुंचे तो सीट संख्या 25-26 पर अभिषेक कुमार छपरा से वाराणसी तक अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन


उसके साथ एक अन्य युवक अनारक्षित टिकट पर इनके साथ बैठा हुआ था। टीटीई ने उसे कोच से बाहर जाने के लिए कहा तो वह चला गया। बलिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के तुरंत बाद जब दोबारा चेक किया तो उक्त व्यक्ति उसी सीट पर बैठा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीटीई ने जब टिकट बनवाने के लिए कहा गया तो अभिषेक ने काल पकड़ लिया और टीटीई की पिटाई कर दी। यहां तक कि उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित टीटीई का कहना है कि अभिषेक का सगा भाई विवेक है। वहीं, दूसरी ओर तहरीर के आधार पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। जीआरपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने बताया कि आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। त्योहार को देखते हुए ट्रेनों व स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed