{"_id":"61bb7d38244098224207e75b","slug":"two-arrested-for-conversion-and-beating-ballia-news-vns6283026106","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपरिवर्तन और पिटाई के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपरिवर्तन और पिटाई के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। नगर के वार्ड नंबर एक स्थित घर में धर्म परिवर्तन कराने वाले वीडियो वायरल होने और इसी प्रकरण में बुधवार की शाम एक युवक की पिटाई के मामले में पीड़ित युवक ने थाने में दो युवकों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। तहरीर पर एफआईआर दर्ज तर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बुधवार को हिन्दू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वार्ड नंबर एक के एक घर में निर्धन हिन्दू लोगों को बहला-फुसला तथा लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तित कराने का कार्य हो रहा है। संबंधित वीडियो भी पुलिस को भेजी गई थी। पुलिस की पूछताछ के बाद बुधवार की शाम उक्त घर के दो युवकों ने वार्ड 14 के एक युवक को पीट दिया। पीड़ित युवक अजय कुमार गौड़ ने थाने में तहरीर दी। कहा कि बुधवार को वार्ड नंबर एक के एक घर में हो रहे धर्म परिवर्तन का वीडियो किसी ने बनवा कर थाने में दे दिया था। इसको लेकर घर के दो युवक विशाल तथा पीयूष प्रजापति पुत्र विजय प्रजापति मुझे अपने घर ले गए और मेरी मोबाइल लेकर कहा कि वीडियो तुमने बनाया है। मेरे कहने के बावजूद कि मेरा मोबाइल चेक कर लो वीडियो मैंने नहीं बनाया है। दोनों युवकों ने मुझे बुरी तरह पीट दिया है। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।