{"_id":"5a1ef52c4f1c1b8b688b5b89","slug":"two-adverse-entries-given-to-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बीडीओ को दी प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बीडीओ को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
ballia
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
home
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी करने में लापरवाही बरतने पर बेलहरी ब्लाक के दो वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने व एक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। सीडीओ ने कार्रवाई की प्रति ग्राम्य विकास आयुक्त को भी भेजा है।
बताया जाता है कि सीडीओ की ओर से कई बार सभी ब्लाकों को लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी करने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था। लेकिन इसके बावजूद कई सचिवों ने मनमानी करते हुए प्रक्रिया शुरु करने में लापरवाही बरती। मंगलवार को सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास के दूसरी किश्त जारी करने की समीक्षा की तो बेलहरी के तीन सचिवों की लापरवाही उजागर हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। इसके अलावा ग्राम विकास अधिकाीर शिवसागर दुबे को प्रतिकूल प्रविष्टि व प्रेमप्रकाश सिंह को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिया। सीडीओ ने सभी कर्मियों को चेताया कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण को लेकर तत्परता बरतेें। शासन स्तर पर मानीटरिंग की जा रही है।