{"_id":"5755c00e4f1c1b5d439c511e","slug":"tthe-agitation-against-not-distributed-cereals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज के लिए कार्डधारकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज के लिए कार्डधारकों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बैरिया तहसील के गेट का तालाबंद कर सोमवार को विभिन्न मांगों के लिए प्रदर्शन करते सुकरौली गांव के ग्रामीण। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के सुकरौली ग्राम पंचायत के दर्जनों कार्डधारक तहसील मुख्य गेट पर ताला लटकाकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद कार्डधारकों ने तहसील प्रशासन तथा आपूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी द्वारा जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन दिए जाने के बाद कार्डधारकों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। धरने पर बैठे लोगों का आरोप है कि विगत तीन माह से गांव में अनाज, केरोसिन तथा चीनी का वितरण नहीं किया जा रहा है। सभी ने राशन को बाजार में बेच देने का आरोप लगाया।
ग्राम प्रधान दीनानाथ निषाद ने कहा कि गांव के कार्डधारक हमसे विगत तीन माह से अनाज, केरोसिन तथा चीनी आदि का वितरण नही किए जाने की शिकायत कर रहे थे। जब मैंने गांव जाकर हकीकत जाना तो अनाज और मिट्टी का तेल नहीं वितरण किया जा रहा था और सारा अनाज कालाबाजार में बेच दिया जा रहा है। वहीं कमलदेव यादव ने कहा कि अनाज और केरोसिन पूर्ति निरीक्षक और सप्लाई बाबू के संरक्षण में गांव के कोटेदार कालाबाजारियों के हाथों बेच रहे हैं।
कार्डधारक कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। इस पर पूर्ति निरीक्षक और सप्लाई बाबू जांच की बजाए कोटेदार को क्लीन चिट दे दे रहे हैं। इससे आजिज आकर हमलोग धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने कार्डधारकों के समझाने के बाद तथा जांचोपरांत कार्रवाई की आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद कार्डधारकों ने मुख्यगेट का ताला खोला। इस बाबत एसडीएम बैरिया अरविंद कुमार ने कहा कि इस प्रकरण की जांच मैं स्वयं करूंगा। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर रामबदन यादव, राजनारायण यादव, मंटू बिंद, नरेंद्र बिंद, संजय मौर्य, महेश गोंड, अमलोक यादव, विजय बिंद आदि उपस्थित रहे।