फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Trust given to start garbage disposal center in Basantpur

बसंतपुर में कूड़ा निस्तारण केंद्र शुरू कराने का दिया भरोसा

Mon, 18 Jul 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Trust given to start garbage disposal center in Basantpur
बलिया। बसंतपुर में लंबे समय से निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र को चालू कराने के लिए पहल जिलाधिकारी की ओर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिहाज से यह महत्वपूर्ण कार्य है। इस केंद्र के निर्माण में जो भी बाधा होगी, उसे दूर कराकर चालू कराने की हरसम्भव कोशिश होगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार के अंक में कूड़ा निस्तारण केंद्र की समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया था। शासन की ओर से शहरी कचरा निस्तारण के लिए डंप साइट लिगेसिव वेस्ट रेडिएशन केंद्र के लिए लगभग 17 करोड़ की परियोजना स्कीवीकृत की है। जमीन न मिलने से 17 करोड़ का बजट भी फंसा हुआ है। वहीं, शहर का कचरा एक ऐसे स्थान पर फेंका जा रहा है, जिससे आसपास के कई मोहल्ले के लोगों को दिक्कत है। साथ ही जल रहे कूड़े से उठने वाले धुआं से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके साथ बी बसंतपुर में कूड़ा निस्तारण केंद्र काफी समय से अधूरा पड़ा हुआ है। इससे वहां भी कूड़ा निस्तारण नहीं हो पा रही है। सोमवार को जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र को चालू कराने के लिए जल्द पहल की जाएगी।
विज्ञापन

प्लास्टिक रोकथाम में भागीदारी की अपील
बलिया। प्लास्टिक पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में जिलाधिकारी सभी से भी भागीदारी करने की अपील की। बताया कि इसके लिए एक मुहिम चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के बच्चे अपने घर से एक प्लास्टिक जरूर लेकर स्कूल आएंगे। उस प्लास्टिक को इकट्ठा कर निस्तारण के लिए औद्योगिक आस्थान भेज दिया जाएगा। इस प्रकार जरूर सिंगल यूज प्लास्टिक कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed