फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   truck rushed in ballia

तेज रफ्तार ट्रक ने सब्जी के पांच दुकानों को किया क्षतिग्रस्त

Mon, 21 Jun 2021 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
truck rushed in ballia
बैरिया। थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के निकट मधुबनी सब्जी बाजार में रविवार की देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक पांच सब्जी दुकानों को रौंद दिया। इससे उनका हजारों का सामान बरबाद हो गया है। संयोग अच्छा रहा कि रात का समय होने के कारण कोई भी दुकानदार अपने दुकान में नही था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि रविवार की रात करीब दस बजे रानीगंज की तरफ से खाली ट्रक लेकर गोपालनगर निवासी गोपाल यादव अपने गांव जा रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर मधुबनी सब्जी बाजार में पांच दुकानों में घुस गया। इसमें रखा हजारों रुपये की सब्जियां नष्ट हो गईं। वहीं, दुकानें ध्वस्त हो गयी।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता राजेंद्र, उधारी वर्मा, रामजी गोंड, रामप्रवेश वर्मा व रामजी सिंह के दुकानों की सब्जियां नष्ट होने की साथ ही टिन शेड धराशाई हो गया। आसपास के लोगों ने भाग रहे ट्रक व चालक को पकड़ लिया। सुरेमनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि दुर्घटना के बाद थाने जा रहे पीड़ितों को पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। नहीं मानने पर उनकी पिटाई कर दी। इस बाबत चौकी इंचार्ज मंतोष सिंह ने बताया कि पिटाई का आरोप गलत है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटना के बाद अगर पुलिस कठोर रवैया नहीं अपनाती तो ट्रक चालक को स्थानीय लोग मार डालते। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed