फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Truck-DCM collision, driver injured

Ballia News: ट्रक-डीसीएम में भिड़ंत, चालक जख्मी

Fri, 25 Aug 2023 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Truck-DCM collision, driver injured
बलिया। फेफना थाना के माल्देपुर मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक-डीसीएम कैंटेनर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। डीसीएम चालक नंदलाल निवासी शाहगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद एनएच-31 एक घंटे तक दोनों तरफ लंबा जाम रहा। क्रेन से दोनों वाहनों को सड़क से हटाने के बाद आवागमन चालू हुआ। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। माल्देपुर मोड़ पर शहर की तरफ से खाली ट्रक सीमेंट लोड करने फेफना जा रहा था। अचानक सामने से आ रही डीसीएम कैंटेनर से टक्कर हो गई। उसमें टाफी लोड था।
विज्ञापन

दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम के आगे से परखच्चे उड़ गये। चालक नंदलाल उसमें फंस गया। टक्कर की आवाज सुन ग्रामीण पहुंच गये। उन्होंने चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेन की मदद से डीसीएम के अगले हिस्से को सीधा कर फंसे चालक को बाहर निकाला। चालक नंदलाल का पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया था। थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। चालक का इलाज चल रहा है। उसके आने के बाद मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed