{"_id":"5d3744d08ebc3e6ca621cc9e","slug":"truck-collides-with-mari-van-van-driver-dies-ballia-news-vns4745084171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने खड़ी वैन में मारी टक्कर, वैन चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने खड़ी वैन में मारी टक्कर, वैन चालक की मौत
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खिजिरपुर गांव के बस्ती के समीप अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े टाटा मैजिक वैन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मैजिक वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और घटना स्थल पर वाराणसी के करौंदी गांव निवासी वैन चालक सोनू तिवारी 25 की मौके पर ही मौत हो गई। मैजिक वैन पर सवार वाराणसी के लंका निवासी सौरभ चौधरी 24 गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके प पहुंचे डायल 100 पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुंचाया। घटना के बाद ट्रक समेत चालक भाग जाने में सफल हो गया।
बिहार के सिवान जनपद के मूल निवासी भतोस मिश्र लंबे समय से वाराणसी लंका में रहते थे और नई टाटा मैजिक वैन खरीद कर सिवान के लिए जा रहे थे। वैन का चालक सोनू तिवारी का मित्र सौरभ भी देवरिया जनपद के सलेमपुर जाने के लिए साथ में चल दिया। चालक ने खाने के लिए तिरनई खिजिरपुर चट्टी के पास स्थित ढाबा पर वाहन रोक दिया। गाड़ी से उतरकर वाहन मालिक भतोस मिश्र ढाबा में बैठे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी और ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। तेज टक्कर से वैन के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वैन में बैठे चालक सोनू तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौरभ चौधरी के सिर में गंभीर चोटें आई, जिनका इलाज सीएचसी सीयर में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।