{"_id":"6a73976adf517bfa1b0d4856","slug":"tributes-were-paid-to-chhote-lohia-janeshwar-mishra-on-his-birth-anniversary-ballia-news-c-190-1-svns1008-170222-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र को जयंती पर श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र को जयंती पर श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के शुभनथही स्थित पैतृक गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र
बलिया / बेल्थरारोड। । समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र ‘छोटे लोहिया’ की जयंती बुधवार को लोहिया संस्थान एवं लोकतंत्र सेनानी संगठन की ओर से जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में मनाई गई। उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकतंत्र सेनानी एवं समाजवादी चिंतक द्विजेंद्र मिश्र ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने कभी जाति, धर्म और मजहब की राजनीति नहीं की। वे हमेशा जाति तोड़ो, समाज बनाओ की विचारधारा के समर्थक रहे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में ऐसा कोई प्रमुख चौराहा नहीं था, जहां लोकतांत्रिक संघर्ष के दौरान उनका खून न बहा हो।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय लोकतंत्र की रक्षा का है। आपातकाल के दौरान नैनी जेल से जनेश्वर मिश्र द्वारा लिखे गए एक पत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि उस समय वे स्वयं बलिया में बंद थे। पत्र के माध्यम से जनेश्वर मिश्र ने लोकतंत्र के लिए संघर्ष कर रहे युवाओं का आह्वान किया था। कार्यक्रम में रामकृष्ण यादव, अखिलेश पांडेय, लक्ष्मण यादव, संतोष शुक्ला, रवि मिश्र, प्रमोद यादव, वासुदेव ठाकुर तथा शाहिद अली खां आदि रहे।
विज्ञापन
इसीक्रम में समाजवादी पार्टी कार्यालय परिसर में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बेल्थरारोड में जिला पंचायत के डाकबंगला परिसर में छोटे लोहिया की जयंती मनाई गई। इस दौरान सपाजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने कहा कि मिश्र ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया। वक्ताओं ने उनके जीवन से संबंधित संस्मरण सुनाए। मौके पर शमशाद बांसपारी, चंद्रमणि यादव, जनार्दन यादव, अनिल कुमार गुप्त, सुनील कुमार टिंकू, बब्बन यादव, इरफान अहमद आदि मौजूद रहे।