{"_id":"6ac2a8f1e2b4f1fa39076d0d","slug":"tribute-paid-to-ramgovind-chaudhary-at-an-all-party-condolence-meeting-ballia-news-c-190-1-svns1008-174381-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में रामगोविंद चौधरी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में रामगोविंद चौधरी को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
सिकंदरपुर कस्बा में आयोजित पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते पूर
सिकंदरपुर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी की स्मृति में रविवार को जलीलपुर स्थित एक निजी मैरिज हाल में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि रामगोविंद चौधरी का पूरा राजनीतिक जीवन जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाने के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और संघर्ष हमेशा लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि रामगोविंद चौधरी जैसे जननेता का निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने जीवनभर लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के हितों के लिए संघर्ष किया।
पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि रामगोविंद चौधरी का व्यक्तित्व सरल, संघर्षशील और जनसरोकारों से जुड़ा हुआ था। उनके साथ बिताए समय और जनसेवा के कार्यों को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। हैदर अली उर्फ टाइगर भाई ने कहा कि रामगोविंद चौधरी ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास किया। श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े लोगों का एकत्र होना उनके व्यापक जनसंपर्क और लोकप्रियता को दर्शाता है। कार्यक्रम के आयोजक शेख आरिफ अली उर्फ उर्फी भाई रहे। अध्यक्षता सुधाकर राय ने की, जबकि संचालन दिग्विजय सिंह ने किया। उपस्थित लोगों ने रामगोविंद चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इस दौरान फैजी अंसारी, विश्राम चौधरी, संजीव कुमार वर्मा, ताबिश भाई, डॉ. सुयब्बुल इस्लाम, गुड्डू मलिक, अंकित पासवान, गणेश सोनी, डॉ. उमेश चंद, दिनेश चौधरी, जितेश सोनी, अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल, दीपक गुप्ता, ओबैदुल्लाह खान आदि मौजूद रहे।
घोघा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को रविवार को बांसडीह कस्बे के एक मैरिज हॉल में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। सपा जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य ने कहा कि रामगोविंद चौधरी ने कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज उठाई। उनका संघर्ष और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणादायी रहेगी। सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने उनके साथ अपने आत्मीय संबंधों को याद किया। उन्होंने सहतवार में रामगोविंद चौधरी की प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा की। सभा में चंद्रशेखर सिंह, अनिल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद