फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tribute paid to Kargil martyr Avnish

Ballia News: कारगिल बलिदानी अवनीश को याद कर श्रद्धांजलि दी गई

Sun, 27 Jul 2025 06:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Kargil martyr Avnish
कारगिल युद्ध में बलिदान हुए अवनीश कुमार यादव के गांव इब्राहिमाबाद नौबरार के दलेल टोला में शनिवार को श्रद्धांजलिसभा की गई। परिजनों के अलावा आसपास के गांवों के लोगों ने वीर सपूत को स्मृति स्थल पर माल्यार्पण कर नमन किया। शहीद के दरवाजे पर जाकर उनके पिता को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कारगिल विजय दिवस पर अवनीश कुमार यादव के पिता शिवजी यादव सहित अन्य परिजनों ने चट्टी पर बने अवनीश स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवजी यादव ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में यहां कोई अधिकारी या जिम्मेदार नेता नहीं आता। जबकि इन्ही जवानों की शहादत की देन है कि आज देश सुरक्षित है। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सज्जन यादव, योगेंद्र यादव आदि रहे। वहीं, उनके पैतृक आवास पर भाजपा नेता अरविंद सिंह सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, दिव्यन्त सिंह, नन्दजी सिंह, राकेश सिंह, राजू सिंह ने बलिदानी के पिता शिवजी यादव को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed