{"_id":"6a41727095ba14c4d90217bc","slug":"transgender-person-threatens-suicide-over-married-lover-ballia-news-c-190-1-ana1001-167376-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विवाहित प्रेमी के लिए किन्नर ने दी जान देने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विवाहित प्रेमी के लिए किन्नर ने दी जान देने की धमकी
विज्ञापन
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम संबंध का मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब एक किन्नर ने विवाहित प्रेमी से नाराज होकर पुलिस को फोन कर जान देने की धमकी दी।
कथित प्रेमी एक ऑर्केस्ट्रा संचालक है, जिसकी करीब एक वर्ष पहले शादी हुई। किन्नर उसी के ऑर्केस्ट्रा दल में काम करता था। शादी के बाद दोनों के बीच पहले जैसे संबंध नहीं रहे। शनिवार आधी रात के बाद किन्नर ने पुलिस को सूचना देकर गंभीर कदम उठाने की बात कही।
भीमपुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, किन्नर को समझाकर थाने ले आई और रात में 2 बजे ही उसके कथित प्रेमी को घर से थाने बुलाया। जहां दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक बातचीत के बाद मामला शांत हो गया।