फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Transfer of 18 thousand crores to farmers' accounts, historical work: Anil Rajbhar

किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ का हस्तांतरण ऐतिहासिक कार्य: अनिल राजभर

Fri, 25 Dec 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Transfer of 18 thousand crores to farmers' accounts, historical work: Anil Rajbhar
बलिया। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिले के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ की नई किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

विकास खंड रसड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कृषि विभाग की लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित हैं। इसके लिए विभिन्न योजनाएं एवं नीतियां बनाई गई हैं, जिनका लाभ किसानों को मिल भी रहा है। अनुदान पर तमाम कृषि उपकरण व कैंप लगाकर आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी किसानों को दी जा रही है। प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती पर किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत छह करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ की नई किस्त का हस्तांतरण कर ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रदेश सरकार 2024 तक किसानों को नि:शुल्क बिजली देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इस मौके पर एसडीएम मोतीलाल यादव, जिला कृषि अधिकारी, खंड विकास अधिकारी के अलावा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह और सैकड़ों किसान मौजूद थे। अध्यक्षता वाल्मीकि तिवारी और संचालन प्रदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन

नरही प्रतिनिधि के अनुसार, कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के सभागार में सुशासन दिवस मनाया गया। इस मौके पर, भरत राय, सूर्यदेव राय, नीतू राय, डा. केके मौर्य पशु चिकित्साधिकारी, सुरेश यादव, वेद प्रकाश सिंह, यादवेंद्र यादव आदि रहे। सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सुशासन दिवस का आयोजन विकास खंड नवानगर, विकास खंड पंदह के सभागार और ग्राम पंचायत सिसोटार, खेजुरी और पुर में आयोजित किया गया। पंदह ब्लॉक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने कहा कि कृषि कानून से किसान और मंडी के बीच में जो बिचौलिए थे, अब उनका काम खत्म हो जाएगा। अब किसान अपना अनाज अपने हिसाब से कहीं भी बेच सकते हैं। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी नवानगर विनय कुमार वर्मा, ंखंड विकास अधिकारी पंदह ओम प्रकाश गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल कुमार वर्मा, पूर्व विधायक भगवान पाठक, चेयरमैन रविंद्र वर्मा, राम बचन यादव, गणेश सोनी सुरेश सिंह, मार्कण्डेय शर्मा राजेंद्र सिंह, विनोद चौधरी, बिक्की सिंह, मोहन गुप्ता, मंटु सिंह, अनिल पांडेय अजय खरवार, बिश्राम चौधरी, उमेश चंद, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार, सीयर ब्लॉक परिसर में सुशासन दिवस मनाया गया। शुभारंभ विधायक धनंजय कन्नौजिया ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पंकज मिश्र, डॉ दयानंद वर्मा, अशोक राजभर, प्रमोद सिंह, रामदवर निषाद, जयराम चौहान, अखिलेश सिंह, महावीर यादव आदि मौजूद रहे। मनियर संवाददाता के अनुसार: स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के प्रांगण में पीएम किसान सम्मान कृषि गोष्ठी एवं मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कुंवर विजय सिंह, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, बीडीओ मनियर रमेश कुमार यादव, श्रीनिवास मिश्र, गोपाल, राजेश सिंह, म नोरमा गुप्ता आदि रहे।
रेवती प्रतिनिधि के अनुसार, गोपाल महाविद्यालय में अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. साधना श्रीवास्तव द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डॉ काशीनाथ सिंह, अजय श्रीवास्तव , ओम प्रकाश श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र वर्मा, डॉ श्याम नारायण, डॉ राम मनोहर यादव, राकेश कुमार , राकेश भारती, रागिनी तिवारी, विद्या तिवारी, अम्बालिका जायसवाल आदि रही। नगरा प्रतिनिधि के अनुसार: ब्लाक परिसर में सुशासन दिवस मनाया गया। इस मौंके पर आलोक शुक्ल, मनोज भारती, गीताशरण सिंह, मृत्युंजय गिरी, प्रमोद सिंह पप्पू, अशोक गुप्ता, शशि चौरसिया, राजू सोनी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सूर्यप्रकाश सिंह व संचालन कैलाश बिहारी सिंह ने किया।
गड़वार प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक प्रांगण में सुशासन दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश वर्मा व बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से अटल बिहारी के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर पशु चिकित्सक डा. भरत सिंह, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष भानु दुबे, डा. राममूर्ति सिंह, पिंटू पाठक, शैलेंद्र दुबे, एडीओ कृषि ज्ञान प्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत लुगरी राम, चंदन पांडेय, अमित कुमार गौतम, एपीओ अश्विनी कुमार, जयप्रकाश सिंह आदि रहे।
लाभार्थियों को दिया गया पीएम आवास का स्वीकृति पत्र
बैरिया। ब्लाक परिसर में सुशासन दिवस के मौके पर दो दर्जन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस दिन समाज का अंतिम व्यक्ति थाना, तहसील, ब्लाक में जाकर बिना रिश्वत दिए अपना उचित कार्य कराने लगेगा, उस दिन भाजपा सही मायने में सुशासन स्थापित करने में सफलता प्राप्त कर लेगी। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, अरविंद सेंगर, प्रधान अरुण सिंह, मटन राय, ओमशंकर मिश्र, सुधांशु तिवारी, मार्कंडेय सिंह, दीनदयाल प्रसाद, जितेंद्र मिश्र, बीडीओ रामाशीष, कृषि अधिकारी सुशील यादव, एडीओ पंचायत अवधेश पांडेय, सचिव आशीष दुबे आदि रहे।

किसान होना अपने आप में बड़ी बात : मस्त
लालगंज। किसान केवल शासन पर ही निर्भर नहीं होता है। देश का किसान ही देश का भगवान होता है। देश में प्रधानमंत्री या बड़ा नेता हो जाना बड़ी बात नहीं है। किसान होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। यह उद्गार सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने शुक्रवार को बीआरसी मुरली छपरा के प्रांगण में आयोजित सुशासन दिवस में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल विहारी बाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर सांसद ने किया। सांसद ने कहा कि देश का किसान कैसे समृद्ध हो। इस बात की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर पल करते हैं। जब से उन्होंने सरकार की बागडोर संभाली है, तब से किसानों की चिंता में तल्लीन हैं। इसका ताजा उदाहरण है किसान सम्मान निधि और किसान कानून है। विपक्ष के लोग इस कानून पर किसानों को भड़काने में लगे हैं लेकिन देश के किसान जानते हैं कि पूरी तरह यह किसानों के पक्ष में है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, सुशील कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय, रमेश ओझा, मंटू बिंद, श्याम सुंदर उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिरुद्ध यादव, अरुण पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत मिश्र, सत्येंद्र सिंह, टुनटुन सिंह, बीडीओ रामआश्रय, राज नारायण सिंह, दुर्ग विजय सिंह झलन, रणजीत सिंह, माधवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह सेंगर के अलावा सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। अध्यक्षता रामप्रवेश सिंह व संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed