{"_id":"6161d3ba8ebc3e606c770d16","slug":"trains-coming-from-broken-sleeper-on-platform-one-ballia-news-vns6163852146","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म एक पर टूटे हुए स्लीपर से आ रही ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन परिसर स्थित स्लीपर जर्जर होने के चलते लकड़ी का टुकड़ा लगा कर किया जा रहा ट्रेनों का ?
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया। मॉडल रेलवे स्टेशन पर रेल महकमा की लापरवाही भी देखने को मिली। टूटे स्लीपर को बदलने के बजाय लकड़ी का टुकड़ा लगाकर ट्रेनों को संचालित किया जा रहा है। अगर ट्रेने के दबाव में कहीं रेल पटरी चटक गई तो बड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा, प्लेटफार्म पर डिस्प्ले बोर्ड भी खराब पड़ा हुआ है। मॉडल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें पार्क से लेकर ओवरब्रिज, स्वचालित सीढ़ी आदि शामिल हैं। लेकिन इस बीच लापरवाही भी देखने को मिल रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर लगाया गया डिस्प्ले बोर्ड खराब चल रहा है। पूछताछ में पता चला कि प्लेटफार्म नंबर एक का डिस्प्ले दो-तीन दिन में चालू हो जाएगा। जबकि प्लेटफार्म नंबर तीन पर लगा डिस्प्ले अब भी खराब पड़ा हुआ है। इससे यात्रियों को अपने बोगी में चढ़ने के दौरान परेशानी होती है। वहीं, प्लेटफार्म नंबर दो पर आज तक डिस्प्ले लगा ही नहीं। बता दें कि प्लेटफार्म एक पर स्थित स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के सामने सीमेंट के लगे सात-आठ स्लीपर टूट चुके हैं। इसमें दो से तीन स्लीपर तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसमें लकड़ी का गुटका लगाकर विभाग प्रतिदिन ट्रेनों को संचालित कर रहा है। हालांकि प्लेटफार्म पर ट्रेन के पहुंचने के बाद स्पीड कम हो जाती है। बावजूद इसके, अगर पटरी धंसी तो फिर हादसा होने से भी कोई नहीं रोक सकता है। विभाग का लापरवाही इस कदर है कि टूटे स्लीपर को बदलने के बजाय पटरी के नीचे लकड़ी का गुटका लगाकर ट्रेनों को संचालित कर रहा है। स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर कार्य चल रहा है। इसमें अंडरग्राउंड केबल बिछाए जा रहे हैं। इसके चलते डिस्प्ले प्रभावित है। स्लीपर टूटा नहीं है। लकड़ी का गुटका लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।