{"_id":"60e72bad8ebc3ebf0a74be0e","slug":"train-scheduled-in-ballia-ballia-news-vns599371576","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रतिदिन चलेंगी उत्सर्ग और लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रतिदिन चलेंगी उत्सर्ग और लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस
विज्ञापन
बैरिया। लखनऊ-कानपुर और फर्रुखाबाद तक की यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने उत्सर्ग एक्सप्रेस और लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिन चलाने के बजाय प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है।
बता दें कि डाउन लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस (05054) अभी सप्ताह में चार दिन ही चल रही है। 14 जुलाई से यह ट्रेन प्रतिदिन लखनऊ से वाराणसी के रास्ते बलिया, सुरेमनपुर होते हुए छपरा तक संचालित होगी। वहीं, अप छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस (05053) 17 जुलाई से प्रतिदिन छपरा, सुरेमनपुर, बलिया वाराणसी के रास्ते लखनऊ तक पहुंचेगी। उधर, छपरा से फर्रुखाबाद तक जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस (05083) अभी सप्ताह में तीन दिन संचालित हो रही है। 15 जुलाई से प्रतिदिन छपरा से सुरेमनपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, फैजाबाद के रास्ते लखनऊ होते हुए फर्रुखाबाद तक जाएगी। डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस (05084) फार्रुखाबाद से चलकर कानपुर सेंट्रल, बादशाहनगर, आजमगढ़, मऊ के रास्ते बलिया, सुरेमनपुर से होते हुए छपरा तक जाने वाली यह ट्रेन 16 जुलाई से प्रतिदिन आवागमन करेगी। उत्सर्ग एक्सप्रेस और लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस के प्रतिदिन चलने की सूचना से यात्रियों की खुशी है। वहीं, बरौनी-गोंदिया के बीच चलने वाली डाउन गोंदिया एक्सप्रेस (05232) और गोरखपुर-कोलकाता के बीच चलने वाली अप पूर्वांचल एक्सप्रेस (05049) का सुरेमनपुर में ठहराव रेलवे द्वारा निरस्त कर दिए जाने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। इसे लेकर यात्रियों में नाराजगी है।
लखनऊ-छपरा और उत्सर्ग एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने का निर्णय रेल प्रशासन की ओर से लिया गया है। नोटिफिकेशन हमलोगों तक पहुंच गया है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी। - कमलेश कुमार मीणा, वाणिज्य अधीक्षक, सुरेमनपुर