{"_id":"62acbadb7df4fb6fc84d185f","slug":"train-bogie-set-on-fire-vandalized-stone-pelted-ballia-news-vns6594326128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की बोगी में आग लगाई, तोड़फोड़, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की बोगी में आग लगाई, तोड़फोड़, पथराव
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के वाशिंगपिट पर खड़ी उपद्रवियों द्वारा बोगी में लगाई आग को बुझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में युवकों ने शुक्रवार को जिले भर में उपद्रव किया। जगह-जगह पथराव किया। बसों के शीशे तोड़ दिए। राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के जनसंपर्क कार्यालय में तोड़फोड़ की। प्लेटफार्म, ट्रेनों पर पथराव किया और बोगियों में आग लगा दी। पांच घंटे तक स्थिति बेकाबू रही। इस दौरान पुलिस ने 100 युवकों को हिरासत में लिया है।
अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने शुक्रवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन का एलान किया गया था। सुबह छह बजे से ही युवा मुख्यालय पर जुटने लगे थे। प्रशासन ने उनको बात करने के लिए वीर लोरिक स्टेडियम में बुलाया गया। सीओ प्रीति त्रिपाठी ने ज्ञापन लिया। यहां से निकलने के बाद युवकों ने उग्र रूप धारण कर लिया। एसपी आफिस के पास में ही एक बस में तोड़फोड़ की। रोजवेज के पास भी एक बस को निशाना बनाया गया। उपद्रव की जानकारी मिलते ही फोर्स युवाओं के पीछे दौड़नी शुरू हुई। रोडवेज से युवाओं ने रेलवे स्टेशन का रुख किया। वे रेलवे स्टेशन पहुंचे और प्लेटफार्मों पर बेंच, दुकान, पंखे, डिस्प्ले बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया। लाठी और डंडे से लैस युवकों ने स्टेशन पर खड़ी डीएमयू में तोड़फोड़ की। बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल की एसी बोगियों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद रेलवे लाइन पर खड़ी जनरल बोगियों में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड और रेलवे स्टाफ के साथ स्थानीय पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। डीएम सौम्या अग्रवाल पुलिस बल के साथ पहुंची। पुलिस ने युवकों को खदेड़ना शुरू किया तो वे पुलिस पर पथराव करते हुए भाग निकले।
काजीपुरा फाटक के पास पहुंच कर पथराव किया। अमृतपाली फाटक से होते हुए युवा नारायणी टाकीज के पास पहुंचे। राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के कार्यालय में तोड़फोड़ की। डीएम के काफीले के साथ फोर्स वहां पहुंची तो उनके ऊपर भी पथराव किया गया। किसी तरीके से फोर्स ने बल प्रयोग कर युवाओं को खदेड़ा। आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। एससी कालेज की तरफ से पुलिस युवकों की तरफ बढ़ी लेकिन पत्थरबाजी के कारण लौटना पड़ा। युवकों की संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस हर जगह बेबस नजर आई। लगभग पांच घंटे तक बवाल चलता रहा। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि लगभग 100 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही वीडियो फुटेज आदि के आधार पर भी चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोचिंग व माध्यमिक विद्यालय रहेंगे बंद
बलिया। अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डीआईओएस राकेश कुमार ने आदेश जारी किया है कि सभी माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश चल रहा है। किसी भी दशा में कोई भी विद्यालय बिना जिला विद्यालय निरीक्षक के पूर्वानुमति के नहीं खोले जाएंगे। मुख्यालय और आसपास के विद्यालयों के कार्यालय भी अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे। सभी प्रकार के कोचिंग संस्थान भी अगले आदेश बंद रखे जाएं।