{"_id":"666ec43be37074030a09fa7a","slug":"tragic-accident-bathing-ganga-river-in-ballia-on-festival-five-people-drowned-search-continues-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में नहाते समय दर्दनाक हादसा: 5 लोग डूबे, तलाश जारी, सेल्फी लेने के दौरान फिसला पैर; व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में नहाते समय दर्दनाक हादसा: 5 लोग डूबे, तलाश जारी, सेल्फी लेने के दौरान फिसला पैर; व्यवस्था पर उठे सवाल
Sun, 16 Jun 2024 04:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:24 PM IST
सार
Ballia News: गंगा स्नान के लिए प्रशासन के तरफ से शिवपुर घाट पर गहरे पानी को चिह्नित कर वहां बाड़ लगाई गई थी। साथ ही अंधेरे में नहाने वालों को परेशानी न हो इसके लिए जनरेटर की भी व्यवस्था की गई थी। फिर भी युवती की डूबने की घटना हो गई।
विज्ञापन
गंगा में तलाश करते मल्लाह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा दशहरा पर स्नान करते समय रविवार को बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट पर यूपी की दिशा में 16 वर्षीय किशोरी गंगा में डूब गई। वहीं, बिहार की साइड में चार युवक गंगा नदी में नहाते समय डूब गए। मौके पर दोकटी पुलिस पहुंची और डूबे लोगों की तलाश शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर रविवार सुबह दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर लालगंज की कुमारी अंशु पुत्री स्व. फिरंगी यादव अपनी मां और बहन के साथ गंगा स्नान करने गई थी। नहाते समय वो गहरे पानी में चली गई और डूब गई।
विज्ञापन
उसी घाट के सामने बिहार की साइड में बिहिया थाना क्षेत्र के बारा खरौनी गांव के चार युवक रामजी (18) पुत्र जवाहर, सोनू यादव (20) पुत्र विदेशी यादव, रीशू (19) पुत्र संजय शर्मा, दीपू (17) पुत्र रमाशंकर सेल्फी लेने के चक्कर में गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने शव को खोजने का प्रयास करते रहे, लेकिन समाचार लिखने तक कोई शव बरामद नहीं किया जा सका था। परिजनों में कोहराम मचा था।
विज्ञापन