{"_id":"6264487c05912e45dd0884c4","slug":"traffic-on-bhagalpur-bridge-will-be-completely-closed-from-today-till-may-1-ballia-news-vns6499268193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से एक मई तक भागलपुर पुल पर आवागमन पूरी तरह रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से एक मई तक भागलपुर पुल पर आवागमन पूरी तरह रहेगा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। बलिया को देवरिया, नेपाल और पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाले सरयू नदी पर निर्मित भागलपुर पुल पर 24 अप्रैल से एक मई तक आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। सेतु निर्माण निगम ने मरम्मत कार्य के लिए इस प रावागमन बंद हुआ है।
भागलपुर सेतु जर्जर हो गया है। पुल के ज्वाइंट में दरार पड़ने तथा स्लैब धंसने से आवागमन जोखिम भरा हो गया था। भारी वाहनों के आवागमन के समय पुल में कंपन होने लगता था। पुल निर्माण के दो दशक के दौरान पांच-छह बार इसकी मरम्मत की जा चुकी है। सेतु निर्माण निगम ने अबकी पुल की मरम्मत का जिम्मा मुंबई की एक कंपनी को सौंपा है। इस पर चार करोड़ की लागत का अनुमान है।
पुल की हालत खस्ता होने के कारण 11 जनवरी से 12 फरवरी तक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद एक हफ्ते तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। तब निर्माण कंपनी पुल की मरम्मत नहीं की। वाहनों को सौ किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ रही थी। लिहाजा लोगों ने इधर से आवागमन शुरू कर दिया था। अब 24 अप्रैल से एक मई तक पुल पर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया गया है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।