फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traders protested against illegal occupation

अवैध कब्जे के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Traders protested against illegal occupation
सिकंदरपुर क्षेत्र के लखनापार में किए गए अवैध कब्जा के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ज? - फोटो : BALLIA
बलिया। सिकंदरपुर के लखनापार में व्यापारी प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता के मकान पर एक सिपाही ने कब्जा कर रखा है। इसके खिलाफ व्यापारियों ने पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता एवं भाकपा (माले) के केन्द्रीय कमेटी के सदस्य श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अवैध कब्जे को तत्काल हटाने की मांग की। मुख्यमंत्री, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।
विज्ञापन

लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि सिपाही खुद को मुख्यमंत्री का नजदीकी बताकर अधिकारियों पर धौंस जमा रहा है। वह कमजोर वर्गों के लोगों के मकान एवं जमीन मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाकर अवैध कब्जा कर रहा है। प्रशासन यह सब देखते हुए भी मौन है। चेताया कि अगर प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता के साथ न्याय नहीं हुआ तो जनपद के व्यापारी लामबंद होकर निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। चेतावनी दी कि प्रशासन व्यापारियों की धैर्य की परीक्षा न ले। भाकपा (माले) की केंद्रीय कमेटी के सदस्य श्रीराम चौधरी ने कहा कि भाजपा राज में दबंगई चरम सीमा पर है। गरीब व असहाय लोग न्याय के लिए दर-दर भटक रहे है। भाजपा सरकार पुलिस के बल पर न्याय को रौंद रही है। कमलेश वर्मा, मूनजी, सुरेश प्रसाद गुप्ता, दीनानाथ क्रान्तिकारी, सतीश कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद गुप्ता, भीम प्रसाद गुप्ता, चन्द्रभान गुप्ता, राकेश गुप्ता, ओपी गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, अवध नरायण सिंह, बसन्त सिंह, लक्ष्मण यादव, नियाज अहमद, भागवत बिन्द, नागेन्द्र प्रसाद, जनार्दन सिंह, राम प्रवेश शर्मा, संतोष यादव प्रधान, राजू गुप्ता, गणेश गुप्ता, शिवानन्द गुप्ता सहित पीड़ित प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता का भी परिवार शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed