फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Totems worship ceremony honored students

कुल देवता पूजन समारोह में छात्र सम्मानित

Tue, 08 Nov 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Tue, 08 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Totems worship ceremony honored students
जायसवाल समाज की बालिकाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते समाज के लोग।
जायसवाल (सर्ववर्गीय) सभा के तत्वावधान में कुल देवता भगवान श्री राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु महाराज की जयंती समारोह में स्वजातीय बंधुओं ने हवन-पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि नपा आजमगढ़ के चेयरमैन प्रतिनिधि अभिषेक उर्फ दीनु जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभकिया। कहा कि यदि समाज को आगे बढ़ना है तो राजनीति एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा। इसके साथ ही मुख्य अतिथि ने नीरूपुर गांव निवासी कक्षा पांचवीं की छात्रा आंचल जायसवाल को अपनी तरफ से पांच हजार तथा सभा की ओर से21 सौ रुपये की सहायता प्रदान किया।
विज्ञापन



विपिन जायसवाल ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं पर ध्यान देना होगा। महामंत्री ई. अशोक जायसवाल ने कहा कि यदि संगठन को मजबूत एवं रचनात्मक कार्य करना है तो नारी शक्ति को मजबूत करना होगा। इसके बाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद हर शख्स की आंखें उस समय भींग गयी, जब नन्हीं सी मासूम आंचल जायसवाल की दास्तां उनके सामने आयी। नीरूपुर गांव निवासी सुनील जायसवाल की पुत्री आंचल प्राथमिक विद्यालय नीरूपुर में कक्षा पांच की छात्रा है। मां के निधन के बाद अपनी दो बहन व एक भाई की देखरेख व घर का चौका-वर्तन संभालने वाली 09 वर्ष की आंचल विलक्षण प्रतिभा की धनी है। कार्यक्रम में आंचल को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि नपा आजमगढ़ के चेयरमैन प्रतिनिधि अभिषेक उर्फ दीनु जायसवाल ने कहा कि आंचल के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला है। जबभी जरूरत पड़ें, उन्हें सूचना मिलते ही जरूरत पूरी होगी। राजकुमार जायसवाल, रोशन जायसवाल,प्रदीप जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, बद्री जायसवाल, पंकज, विजय, आवेश, श्रीराम, विरेन्द्र,सिद्धार्थ, अनुप, अंजनी, मुन्ना, राजेन्द्र मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed