{"_id":"5ef780b58ebc3e43012587e8","slug":"topher-some-ias-and-some-are-thinking-of-becoming-a-staff-nurse-ballia-news-vns5326228145","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपर : कोई आईएएस तो कोई स्टॉफ नर्स बनने को सोच रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपर : कोई आईएएस तो कोई स्टॉफ नर्स बनने को सोच रहा
विज्ञापन
चौकिया मोड़। यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का परिणाम शनिवार की अपराह्न घोषित होने के बाद परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला। वहीं, जनपद के टॉप टेन की सूची में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं के घर में खुशियों का माहौल रहा।
क्षेत्र के सतेंद्र इंटर कॉलेज मझौवा उभाव के स्थान बनाया। क्षेत्र के अवाया गांव निवासी उदयभान गुप्ता के बड़े पुत्र ओंकार गुप्ता ने हाईस्कूल की परीक्षा में 89.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम व जिले की टॉप टेन सूची में दसवां स्थान हासिल किया। ओंकार के पिता उदयभान गुप्ता सब्जी बेच परिवार का खर्च चलाते हैं। ओंकार ने बताया की आगे की परीक्षाओं में और अच्छे अंक लाने का प्रयास करूंगा क्योंकि भविष्य में आईएएस बनने का लक्ष्य है। इसके अलावा इंटर में रामपुर निवासी नरेंद्र गोंड की पुत्री गुडि़या ने 85 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम व जनपद की सूची में छठवां स्थान दर्ज की। गुडि़या के माता पिता मजदूर तबके के हैं। गुडि़या ने कहा कि मैं स्टॉफ नर्स बनकर समाज की सेवा करना चाहती हूं। जबकि मझवलिया गांव निवासी जितेंद्र सिंह की पुत्री कृति सिंह ने 84% अंक हासिल कर स्कूल में दूसरा व जनपद में सातवां स्थान हासिल की है। कृति के पिता गुजरात प्रांत में एक प्राइवेट कंपनी में फिटर के पद पर कार्यरत हैं। जबकि माता राजदुलारी देवी एक गृहणी हैं।कृति ने बताया कि मैं आगे की पढ़ाई और मन लगाकर करूंगी और भविष्य में पुलिस प्रशासन में शामिल होकर समाज की सेवा करुंगी। विद्यालय में तीसरा स्थान व जनपद में दसवां स्थान हासिल करने वाली क्षेत्र के शाहपुर अफगा गांव निवासी महेंद्र प्रजापति की पुत्री पिंकी प्रजापति ने 83.8 प्रतिशत अंक हासिल की है। पिंकी के पिता किसान व माता गृहणी है। पिंकी ने हाईस्कूल वर्ष 2018 की परीक्षा में भी जिले की टॉप टेन की सूची में 10वां स्थान हासिल की थी। कहा कि आगे की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक अध्यापक बनकर समाज की सेवा करना चाहूंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह व डायरेक्टर लोकेश सिंह ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।