फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   tool action against encroachment

सुखपुरा चौराहे पर चली जेसीबी

Fri, 15 Jul 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Fri, 15 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
tool action against encroachment
अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद मकान के टिनशेड को हटाते परिवार के लोग।
सुखपुरा चौराहे पर विगत दिनों ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों समेत कुल पांच लोगों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को चौराहे पर गोलंबर बनवाने की कवायद शुरू कर हो गई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के निर्देशन में चौराहे के आसपास जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन


अतिक्रमण के दायरे में करीब 18 कच्चे-पक्के मकान आएंगे, इन लोगों को प्रशासन की तरफ से पहले ही नोटिस भेजकर जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था।सुखपुरा चौराहे पर आठ जुलाई की रात बोलरो की टक्कर से एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में घुस गई थी, जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों समेत बोलेरो चालक की मौत हो गई और छह लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इस घटना के बाद स्थानीय नागरिक चौराहे को डेंजर जोन मानते हुए गोलंबर और स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग करने लगे। नागरिकों की मांग को प्रशासन ने गंभीरता से लिया तथा घटना के एक सप्ताह के भीतर ही गोलंबर बनवाने की कवायद शुरू कर दी। इसी क्रम में शुक्रवार को चौराहे के आसपास अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण के दायरे में आने वाले चार घरों पर जेसीबी चला। अतिक्रमण हटवाए जाने को लेकर चौराहे पर अफरातफरी का माहौल था। लोग अपना सामान सुरक्षित करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed