फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Took to the streets to honor daughter

बेटी के सम्मान के लिए सड़कों पर उतरे

Thu, 28 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Thu, 28 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Took to the streets to honor daughter
ब‌ि‌ल‌िया बंद
 भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी और बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले बसपा के नेताओं की गिरफ्तारी के लिए  बुधवार को बलिया बंद के आह्वान का व्यापक असर देखने को मिला। बंद का आह्वान छात्र नेताओं ने किया था, जिसे भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं व्यापार मंडल का समर्थन प्राप्त था। ज्यादातर दूकानदारों ने अपनी मर्जी से प्रतिष्ठान बंद रखे और जिन्होंने दूकानें खोलने की कोशिश की उन्हें छात्रों ने बंद करा दिया। इसमें कही जगह दूकानदारों और बंद समर्थनों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन



 भाजयुमो नेता अरुण कुमार सिंह बंटू एवं व्यापारी नेता संजीव कुमार डंपू के नेतृत्व में छात्रों ने सुबह जुलूस निकाला और बलिया की बेटी के सम्मान में दुकानें बंद रखने की अपील की। जुलूस में शामिल नेता बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती और नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उनकी अपील पर ज्यादातर जगहों पर कारोबारियों ने स्वेच्छा से दूकानें बंद कर दीं। जहां कहीं आनाकानी की गई, वहां छात्र नेताओं ने जबरदस्ती भी की।
विज्ञापन


इसमें कई जगह कहासुनी और नोकझोंक हुई। हालांकि चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती होने के कारण कहीं ज्यादा विवाद नहीं हुआ। कसबों में भी दूकानें बंद रहीं। बंद के मद्देनजर अधिकांश स्कूलों को बंद रखा गया। कुछ अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुले थे लेकिन माहौल को देखते हुए अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजा  ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 चौक शहीद पार्क के पास हुई सभा में नेताओं ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार भेदभाव बरत रही है। एक जैसे दो मुकदमों में अलग-अलग रवैया अपना रही है। दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार करने करने के लिए जगह-जगह तलाशा जा रहा है जबकि उनकी बेटी और पत्नी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले बसपा नेता खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी पर पाक्सो लगाने की मांग की।



 स्वाति सिंह का अपमान मां-बहनों का अपमान है। बलिया की जनता उनको न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष गिरिजेश गुप्ता,जिला युवा उपाध्यक्ष संजीव वर्मा ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed