{"_id":"67be10c664c391e4da024624","slug":"today-baba-will-become-the-groom-baraatis-will-dance-as-ghosts-ballia-news-c-190-1-bal1002-134355-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आज दूल्हा बनेंगे बाबा, भूत-प्रेत बनकर नाचेंगे बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आज दूल्हा बनेंगे बाबा, भूत-प्रेत बनकर नाचेंगे बराती
विज्ञापन
बलिया। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ेगा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं, शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बाबा औघड़दानी की बरात निकलेगी। इसमें बराती भूत-प्रेत बनकर नाचेंगे।
देवाधिदेव महादेव का विवाहोत्सव पर्व पर औघड़दानी दूल्हा बनकर शहर की सड़कों पर निकलेंगे। बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से दिन में दोपहर बाद बाबा की बरात निकलेंगी। शिव बरात में धार्मिक व सांस्कृतिक परंपरा भी जीवंत होगी।
गाजे-बाजे के साथ निकली बरात में काली, दुर्गा, सरस्वती समेत हनुमान, गणेश व अन्य देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी। शहर क्षेत्र के शिव बरात मार्ग पर पुष्प वर्षा होगी। बाब बालेश्वर नाथ मंदिर प्रबंधन की ओर से पूरी कर ली है। बग्घी, रथों को फूलों से सजाकर बरात को और भी आकर्षक रहेगा।
विज्ञापन
कोलकाता, झारखंड, वाराणसी व प्रतापगढ़ से बैंड बाजा व सांस्कृतिक कार्य के कलाकार बुलाए गए हैं। नगर के बालेश्वर मंदिर, मिड्ढी शिव मंदिर, अमृतपाली, कैलाशधाम, कामेश्वर धाम कारो, छितौनी में छितेश्वर नाथ, असेगा में शोक हरण नाथ, देवकली में विमलेश्वर नाथ आदि मंदिरों पर तैयारी की गई है। महाशिवरात्रि पर्व पर भक्त गंगा जल से बाबा का जलाभिषेक करेगें। श्रीबालेश्वर नाथ मंदिर प्रबंध कमेटी के प्रबंधक अजय चौधरी डब्लू ने बताया कि नगर के कई मंदिरों से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
बालेश्वर नाथ मंदिर में रात दो बजे होगा दर्शन-पूजन : शहर के बीच स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर भक्तों के लिए महाशिवरात्रि पर आधी रात बाद दो बजे ही खोल दिया जाएगा।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कमेटी ने आधी रात बाद दो बजे आरती के बाद दर्शन पूजन भक्त कर सकेंगे। प्रबंधक अजय कुमार डब्लू ने बताया कि बाबा के दरबार में भीड़ होती है।
पूजन सामग्री पर महंगाई का असर : बलिया। महाशिवरात्रि पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के शिवमंदिरों में चढ़ाने के लिए बेल पत्र एक रुपये पीस, मदार की माला 20 से 30 रुपये पीस, धतुर का फल 5 रुपये पीस, भांग 500 रुपया किलो, बइर 60 रुपया किलो बिक रहा था। इसके अलावा 101 बेल पत्र 200 रुपये , कमल का फूल 40 रुपये, गुलाब 400 रुपये किलो दुकानों पर बिका।
बाबा मुक्तिनाथ की निकलेंगी भव्य शिव बरात :
नरहीं। कोटवा नारायणपुर स्थित बाबा मुक्तिनाथ मंदिर पर हर साल की भांति इस साल भी श्रीमुक्तिनाथ मानस सेवा समिति के तत्वावधान में 34वां शिव विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सिकंदरपुर क्षेत्र के कोथ गांव स्थित कोथेश्वरनाथ धाम से मंगलवार को शिव बरात मंदिर के पुजारी सरयू दास जी महाराज के नेतृत्व में धूमधाम से निकाला गया। महाशिवरात्रि को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण: बलिया। महाशिवरात्रि पर प्रमुख शिव मंदिरों व रास्तों का किया एसपी ओमवीर सिंह ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश। इस दौरान शहर में निकलने वाली शिव बरात का रूट मार्ग का निरीक्षण किया। महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन पर पैदल गश्त कर यात्रीगण को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।