फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Throat and killed .

युवक की गला रेत कर हत्या

Tue, 07 Apr 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 07 Apr 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Throat and killed .
सहतवार थाना क्षेत्र के बलेउर ग्रामसभा अंतर्गत गौराडीह मौजा में स्थित पावर हाउस के समीप एक विकलांग युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेत में जा रहे थे, तो शव देख दंग रह गए।
विज्ञापन


शव के पास शराब की बोतल, एक बोरी अवैध शराब भी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रकरण में मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत सहतवार के  वार्ड नंबर 14 (कुम्हैला) निवासी राजेश राजभर (24) चार माह से गौराडीह मौजा में स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास एक झोपड़ी लगाकर रहता था। सोमवार की रात राजेश की गला रेत कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए विद्युत उपकेंद्र की तरफ पहुंचे तो देखा की झोपड़ी में राजेश खून से लथपथ होकर गिरा हुआ है। इसकी खबर मिलते ही सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए।

इसके बाद इसकी खबर थानाध्यक्ष तथा पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


इलाके में यह भी चरचा है कि राजेश शराब के धंधे से जुड़ा था। उसके शव के पास शराब की बोतल, एक बोरी अवैध शराब तथा उसे बनाने के उपकरण पाए गए हैं।

मौके पर पहुंचे एएसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि युवक की हत्या शराब के धंधे में लिप्त होने के चलते हुई है। प्रकरण में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। खुलासा के लिए थानाध्यक्ष के अलावा स्वाट टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed