फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three smugglers arrested with Bilgoh's claws and body parts were sent to jail.

Ballia News: बिलगोह के पंजे व अंग के साथ गिरफ्तार तीन तस्कर भेजे गए जेल

Fri, 10 Apr 2026 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with Bilgoh's claws and body parts were sent to jail.
बलिया। वन विभाग ने नगरा के मैरिज हाॅल से 42 बिलगोह (मॉनिटर लिजार्ड) के पंजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार तीन तस्करों लीलाधर प्रजापति निवासी तिलकारी, अखिलेश शर्मा निवासी बराइच थाना भीमपुरा और रविंद्र निवासी नगरा का चालान किया गया। डीएफओ पृथ्वीराज केएसबी ने बताया कि नगरा के एक मैरिज हाॅल में संरक्षित जानवर के अंगों की तस्करी की खबर वन विभाग को मिली दो टीम ने छापा मारा। लाॅज से तीन तस्कर पकड़े गए। को मॉनिटर लिजार्ड के भारी मात्रा में अंगों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गैर प्रांत से आने वाले तस्कर को अंग देना था। बिलगोह को खेतों व जंगलों से पकड़ते हैं। मार कर चमड़ा व तेल निकालते हैं। पैर व अंगों की अच्छी कीमत मिलती है।
विज्ञापन

वन विभाग ने प्रतिबंधित व संरक्षित वन्यजीव के अंग बरामद करने का यह पहला मामला नहीं है। चार वर्ष पहले सदर कोतवाली के चौक स्थित एक दुकान से हिरन, भालू की खाल, शेर के नाखून, कस्तूरी, शाही के कांटे आदि बरामद कर दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी निशानदेही पर वाराणसी सहित अन्य शहरों से तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed