{"_id":"6865852dcf121ab9af06928a","slug":"three-people-including-husband-arrested-in-case-of-death-of-married-woman-ballia-news-c-190-1-bal1001-143296-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विवाहिता की माैत के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विवाहिता की माैत के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के केवरा में संदिग्ध हाल में विवाहिता ज्योति की मौत के बाद उसके शव को सरयू नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने पति संजय समेत दो नामजद को गिरफ्तार कर लिया है।
छपरा जनपद के छपरा सारण अजायब गंज वार्ड नं एक भगवान बाजार निवासी सत्येंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री ज्योति का केवरा निवासी संजय सिंह के साथ दिसंबर 2016 में विवाह हुआ था।
विवाह के बाद से ही दामाद संजय व परिवार वाले दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। दो लाख रुपये मांग रहे थे। बीते 29 जून की रात को दामाद ने गांव के मित्रों कन्हैया सिंह व विकास सिंह के सहयोग से पुत्री की हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया।
विज्ञापन
घटना के दूसरे दिन मुझे रिश्तेदारों से इसकी सूचना मिली। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
शव के बारे में पूछताछ की तो संजय ने पहले बताया कि उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि ज्योति के शव को सरयू नदी में फेंक दिया है। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से शव की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। उनके आने के बाद एक बार फिर शव की तलाश शुरू की जाएगी।