फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three people drowned in ganga river in ballia

बलिया में गंगा दशहरा पर नदी में स्नान करने गए मासूम समेत तीन लोग डूबे

Mon, 01 Jun 2020 09:30 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 01 Jun 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Three people drowned in ganga river in ballia
drown
गंगा दशहरा के अवसर पर बलिया के अलग-अलग स्नान घाटों पर पहुंचे दो किशोर और एक मासूम गंगा में डूब गए। फेफना थाना क्षेत्र के हैबतपुर गंगा घाट पर सोमवार सुबह 6:00 बजे दो किशोर डूब गए। उधर, हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया घाट पर दादी के साथ नहाते समय सात साल का बच्चा डूब गया। इनके डूबने की सूचना पर दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस घाट पर पहुंच चुकी है और उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


तीनों में से अभी किसी का पता नही चल सका है। फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर संगम घाट पर सोमवार की सुबह गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान के दौरान अंकुश (14) पुत्र त्रिलोकी गोंड़ व गोलू (15) पुत्र विजेंद्र राजभर निवासी निधरिया डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है। इसकी खबर सुन दोनों के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


 उधर, गंगा नदी के पचरूखियां घाट पर दादी के साथ नहाते समय सात वर्षीय प्रिंस पटेल पुत्र जितेंद्र पटेल डूब गया। सूचना मिलते ही हल्दी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। बालक की तलाश जारी है। पचरूखियां निवासी बालक गंगा दशहरा पर अपनी दादी के साथ स्नान करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed