फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three patients admitted to isolation ward, then left

आइसोलेशन वार्ड में तीन मरीज भर्ती, फिर छोड़ा

Mon, 23 Mar 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Three patients admitted to isolation ward, then left
बलिया। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रविवार की शाम तीन कोरोना के संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया। जिन्हें सोमवार की सुबह चिकित्सकों ने जांचकर घर जाने के लिए छोड़ दिया। वहीं घर पर 14 दिन तक अकेले में रहने की सलाह दी गई। बताया जा रहा है कि बांसडीह क्षेत्र के ताहिरपुर निवासी राजेंद्र यादव 35 पुत्र रामाशंकर यादव व विजय कुमार 45 पुत्र जनक देव राजभर, मनियर थाना क्षेत्र के घोरवली गांव निवासी संजय कुमार यादव 30 कपिल देव यादव गैर प्रांत से आए थे। जिन्हें प्रशासन हास्पीटल चेकअप के लिए लाया था। इस बाबत ईएनटी सर्जन डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने के बाद घर भेज दिया गया है। उन्हें घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। इसके साथ ही 14 दिन तक अकेले रहने की सलाह दी गई है। बताया कि कोरोना को शक वाले लोगों के लिए जिला अस्तपाल के कमरा नंबर दो में फ्लयू क्लीनिक खोला गया है, जहां लोग सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अपने को दिखला सकते है। केवल विदेश से आए लोगों व उनके संपर्क में आए लोगों में कोरोना का लक्षण पाए जाने पर ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा और जांच की जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल वार्ड में भी नहीं जा रहे कर्मचारी व डॉक्टर
बलिया। मेडिकल वार्ड में भी अन्य बीमारी के मरीज भर्ती किए गए। भर्ती मरीजों के तीमारदारों का आरोप है कि वार्ड के बगल में आइसोलेशन वार्ड में संदिग्ध भर्ती मरीजों के कारण हम लोगों को भी चिकित्सक समय से नहीं देख रहे है। मेडिकल वार्ड में भर्ती बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी जीतन चौधरी की पत्नी शांति देवी ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि मेरा बेटा जितेंद्र पटेल (35) पुत्र जीतन चौधरी रविवार की रात से भर्ती है। सुबह नौ बजे तक कोई डाक्टर हमारे मरीज को देखने नहीं आया। यही हाल दुबहर थाना क्षेत्र के रमेश राम के मरीज के साथ है। नरही गांव निवासी शिवजी ने बताया कि नर्स तक भी अपने कुर्सी पर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed