{"_id":"5759afcf4f1c1b1f349c5da8","slug":"three-killed-in-road-accidents-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित हुए वाहन, तीन की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित हुए वाहन, तीन की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में अनिंयंत्रि हुए वाहन तीन लोगों की मौत का सबब बने। बैरिया थाना क्षेत्र में सवारी भरा टेंपो पलट गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई। उधर सुख्ापुरा थ्ााना क्षेत्र के पचखोरा चट्टी पर सफारी की चपेट में एक वृद्ध आ गया। मौके पर ही उसकी जान चली गई। रसड़ा क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक दूसरे ट्रक चालक के लिए माैत का कारण बना। इन हादसों में कुल 11 लोग घायल भी हो गए। सभी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग -31 पर स्थित कर्णछपरा पकड़ीतर गुरूवार की सुबह माझी से बैरिया को आ रहा टेंपो ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमें नौ लोग घायल हो गये। घायलों में से उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना निवासी महंगू यादव (70), अनिल शाह (35), मनदेव माझी (30), अंकित माझी (35) व छपरा जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के कोथ्यां गांव निवासी रमित कुमार सिंह (18) एवं बैरिया थाना क्षेत्र के गोंहिया छपरा गांव के गोविंद सिंह (26), शशिप्रकाश सिंह (30) एवं दलपतपुर निवासी पवन ठाकुर (10) पुत्र आत्मा ठाकुर, ज्ञानती देवी (35) पत्नी आत्मा ठाकुर शामिल हैं। घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रमित कुमार की स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। वहीं ज्ञानती देवी पत्नी आत्मा ठाकुर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचखोरा चट्टी के समीप गुरुवार की सुबह अनियंत्रित सफारी की चपेट में आने से साइकल सवार अधेड़ की मौत हो गई। साथ ही सफारी भी पलट गई, वाहन चालक को भी चोट आई है। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
रेपुरा (रामपुर) निवासी मनीराम वर्मा (57) किसी काम से साइकल से अपने घर से जा रहा था। पचखोरा चट्टी पर बलिया से सिकंदरपुर की तरफ जा रही सफारी ने उसे राैंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही सफारी पलट गई, जिससे सफारी चालक सोनू यादव (22) पुत्र धर्मदेव यादव निवासी पिपराकला थाना खेजुरी घायल हो गया। उसे लोगों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
नगरा-रसड़ा मार्ग स्थित राघोपुर चट्टी पर गुरुवार सुबह एक ट्रक चालक सड़क किनारे वाहन खड़ी कर दातून कर रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और खड़े ट्रक से जा टकराया। इससे ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने वाले ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। दातून कर रहा ट्रक चालक भीमपुरा थाना क्षेत्र के अब्बासपुर का शिवानंद राम (35) था। दूसरे ट्रक का खलासी गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के चंपरान निवासी रवींद्र यादव (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरे ट्रक का चालक भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल खलासी को रसड़ा सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है।