फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three friends raped the girl by threatening her

Ballia News: नाबालिग से तीन दोस्तों ने किया दुष्कर्म, माता-पिता को जान से मारने की धमकी देते और फिर...

Fri, 09 Jun 2023 07:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 09 Jun 2023 07:23 AM IST
सार

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक नाबालिग बेटी को धमका कर काफी दिनों से अवैध तरीके से शारीरिक संबंध बना रहा था। विरोध करने व परिवार वाले को बताने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था। इससे नाबालिग बेटी डर जाती थी।

विज्ञापन
Three friends raped the girl by threatening her
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बलिया में रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्ष की किशोरी के साथ गांव के तीन दोस्तों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने तीन युवकों पर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को वकीलों ने पीटा, पुलिसकर्मियों से भी झड़प
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक नाबालिग बेटी को धमका कर काफी दिनों से अवैध तरीके से शारीरिक संबंध बना रहा था। विरोध करने व परिवार वाले को बताने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था। इससे नाबालिग बेटी डर जाती थी। आरोपी के दो अन्य दोस्त भी बेटी को धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने लगे। कुछ दिन बाद बेटी उदास रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर उसने पूरी बात बताई, जिसे सुन परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। पिता ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस बाबत थाना प्रभारी हिमेन्द्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच के बाद तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों पीड़िता के गांव के ही है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है, आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed