{"_id":"5ddd649e8ebc3e54914272da","slug":"three-friends-died-after-being-hit-by-a-tractor-ballia-news-vns496513889","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर बाइक की टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर बाइक की टक्कर, तीन की मौत
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर सुभद्रा इंटर कॉलेज के पास मंगलवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर जाम लग गया। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, राजेंद्र चौहान (30) पुत्र वृंदा चौहान निवासी महादेवपुर थाना सहतवार अपने दोस्त मंतोष कुमार चौहान (23) पुत्र नंदू चौहान, काजीपुर, थाना सिकंदरपुर तथा देवेंद्र चौहान (30) पुत्र तारकेश्वर चौहान, महादेवपुर, थाना सहतवार के साथ अपाचे बाइक से ससुराल सोनबरसा जा रहा था। सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर सुभद्रा इंटर कॉलेज के पास ये सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और गंभीर रूप से घायल होने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव थाने भेजवाकर आवागमन सुचारु कराया।
मान ली होती पत्नी की बात तो बच जाती जान : सिकंदरपुर। मंगलवार की शाम राजेंद्र चौहान दो साथियों के साथ ससुराल सोनबरसा जा रहा था। उसके ससुर अच्छेलाल चौहान के अनुसार, उनकी पुत्री सुनीता से जब शाम को राजेंद्र ने घर आने के लिए कहा तो उसने आज नहीं आने के लिए कहा। लेकिन, वह नहीं माना और दोस्तों के साथ चल दिया। हादसे के बाद पत्नी सुनीता रो-रोकर बेहाल हो गई। मां को रोते देखकर चार वर्षीय बेटा सनी और दो वर्ष की बेटी भी रोने लगी। पत्नी कह रही थी कि यदि मेरी बात मान लेते तो यह हादसा न होता।